अर्थ : मिली, सटी या लगी हुई चीज़ अलग करना।
उदाहरण :
वह मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकाल रहा है।
अर्थ : अंदर धँसी हुई चीज़ को बाहर करना।
उदाहरण :
नाई ने पैर का काँटा निकाला।
अर्थ : किसी वस्तु में पड़ी या गिरी हुई वस्तु बाहर करना या हटाना।
उदाहरण :
उसने दूध में पड़ी हुई मक्खी को निकाला।
पर्यायवाची : बाहर करना
अर्थ : स्थान, स्वामित्व, अधिकार, पद आदि से अलग करना।
उदाहरण :
मालिक ने रहमान को नौकरी से निकाल दिया।
पर्यायवाची : खलाना, दरवाजा दिखाना, बाहर करना
अर्थ : किसी सीमा के उस पार करना या बाहर करना।
उदाहरण :
उसने अपने शराबी भाई को घर से निकाला।
पर्यायवाची : निर्गत करना, बहरियाना, बहिराना, बाहर करना, बाहर का रास्ता दिखाना
अर्थ : अन्दर से कोई सामान आदि बाहर करना या लाना।
उदाहरण :
मनीष ने बटलोई से भात निकाला।
पर्यायवाची : काढ़ना
अर्थ : किसी कार्य या पद पर नियुक्त व्यक्ति को उसके पद या कार्य से अलग करना।
उदाहरण :
व्यवस्थापक ने कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों को उनके पद से हटाया।
पर्यायवाची : बरख़ास्त करना, बरखास्त करना, बाहर करना, हटाना
अर्थ : व्यर्थ जानकर बाहर करना।
उदाहरण :
दीवाली से पूर्व ही मैंने घर की सारी रद्दी निकाली।
अर्थ : जारी करना या उपलब्ध कराना।
उदाहरण :
सरकार ने नया डाक टिकट निकाला है।
सरकार ने आतंकवादियों की एक सूची निकाली है।
पर्यायवाची : चलाना, जारी करना, लान्च करना, लॉन्च करना
अर्थ : पास करना।
उदाहरण :
मैं तीन पेपर तो निकाल लूँगा पर चौथे के बारे में कह नहीं सकता।
अर्थ : कोई ऐसी नयी वस्तु तैयार करना या नई बात ढूँढ़ निकालना जो पहले किसी को मालूम न रही हो।
उदाहरण :
एडीसन ने बिजली का आविष्कार किया।
आज-कल के वैज्ञानिक नित्य नये यंत्र या सिद्धांत निकालते रहते हैं।
पर्यायवाची : आविष्कार करना, आविष्कृत करना, ईज़ाद करना, ईजाद करना
अर्थ : मूल्य लेकर किसी को कुछ देना।
उदाहरण :
आज मैंने पाँच सौ रुपये का ही सामान बेचा।
पर्यायवाची : उठाना, बेंचना, बेचना, विक्रय करना
अर्थ : किसी ओर को या आगे की ओर बढ़ाना।
उदाहरण :
राजमिस्त्री ने मकान का छज्जा गली तक निकाला।
अर्थ : बहुत सी वस्तुओं में से कुछ मनपसंद वस्तुएँ अलग करना।
उदाहरण :
कपड़े की दुकान से अपने लिए मैंने दस साड़ियाँ चुनी।
पर्यायवाची : चयन करना, चुनना, चुनाव करना, छाँटना, पसंद करना, पसन्द करना
अर्थ : कहीं से होकर चलाना या ले जाना।
उदाहरण :
इस वर्ष झाकियाँ मुख्य मार्ग से होकर निकाली गईं।
ताऊजी ने अपने इकलौते बेटे की बारात बड़ी धूम-धाम से निकाली।
अर्थ : निर्वाह करना या व्यतीत करना।
उदाहरण :
उसने अपना बचपन बहुत गरीबी में बिताया।
पर्यायवाची : काटना, गुज़ारना, गुजारना, निर्वाह करना, बिताना, व्यतीत करना
अर्थ : निस्तार या उद्धार करना।
उदाहरण :
उसने मुझे इस मुसीबत से निकाला।
पर्यायवाची : उगारना, उद्धार करना, उद्धारना, उधारना, उबारना
अर्थ : रकम जिम्मे ठहराना या किसी पर ऋण या देना निश्चित करना।
उदाहरण :
महाजन ने हज़ार रुपए सूद निकाले।
अर्थ : ढूँढ़कर सामने रखना।
उदाहरण :
पुलिस ने चोर के घर से चोरी के माल निकाले।
पर्यायवाची : ढूँढ निकालना, ढूंढ निकालना, बरामद करना
अर्थ : रेखा के समान दूर तक जाने वाली वस्तु का निर्माण करना।
उदाहरण :
सरकार ने इस बाँध से एक और नई नहर निकाली।
अर्थ : ध्यान में लाना विशेषकर उपयोग करने के लिए।
उदाहरण :
उसने महँगाई से बचने के लिए एक नई तरकीब निकाली है।
अर्थ : कोई मान आदि प्राप्त करने के लिए गणन आदि करना।
उदाहरण :
आप इन संख्याओं का औसत निकालिए।
अर्थ : किसी वस्तु में से कोई ऐसी दूसरी वस्तु किसी युक्ति से अलग या दूर करना जो उसमें मिली हुई या व्याप्त हो।
उदाहरण :
तेली तिलहनों से तेल निकालता है।
अर्थ : कहीं रखी हुई अपनी कोई चीज या उसका कुछ अंश वहाँ से लेकर अपने अधिकार या हाथ में करना।
उदाहरण :
मैंने कल ही बैंक से पाँच हज़ार रुपए निकाले।
अर्थ : कुएँ, पात्र आदि से पानी या किसी तरल पदार्थ को बाहर लाना या करना।
उदाहरण :
सीमा कुएँ से पानी निकाल रही है।
पर्यायवाची : खींचना
अर्थ : बैंक से पैसे निकालना।
उदाहरण :
किसी ने मेरे केनरा बैंक के खाते से पैसे निकाल लिए।