अर्थ : एक स्थान से गिरकर, उछलकर या और किसी प्रकार दूसरे स्थान पर पहुँचना या स्थित होना।
उदाहरण :
पेड़ के नीचे बहुत महुआ पड़ा है।
अर्थ : दुख, कष्ट, भार आदि ऊपर आना।
उदाहरण :
उस पर इतनी मुसीबतें पड़ीं, फिर भी नहीं टूटा।
अर्थ : किसी का घर में निकम्मा रहना।
उदाहरण :
वह दिनभर घर पर ही पड़ा रहता है, कुछ करता-धरता नहीं है।
अर्थ : रास्ते में होना या मार्ग में मिलना।
उदाहरण :
राजनांद गाँव से दुर्ग जाते समय शिवनाथ नदी पड़ती है।
पर्यायवाची : आना
अर्थ : अनावश्यक रूप से बीच में बोलना या हस्तक्षेप करना।
उदाहरण :
बाप बेटे की लड़ाई में तुम टाँग मत अड़ाओ।
पर्यायवाची : कूद पड़ना, कूदना, टाँग अड़ाना
अर्थ : कीमत के बदले मिलना या प्राप्त होना।
उदाहरण :
यह कार आपको कितने की पड़ी?
अर्थ : उत्पन्न होना।
उदाहरण :
आज दूध में मोटी मलाई पड़ी है।
अर्थ : प्रविष्ट होना।
उदाहरण :
घी में चींटियाँ पड़ गई हैं।
अर्थ : धुन होना।
उदाहरण :
इसे तो बस, खाने की ही पड़ी रहती है।
अर्थ : चिन्ता होना।
उदाहरण :
माँ को हमेशा अपने बच्चों की पड़ी रहती है।
आपको केवल अपनी पड़ी है।
पर्यायवाची : चिन्ता होना
अर्थ : प्रतिरूप होना।
उदाहरण :
मानस एकदम अपनी माँ पर पड़ा है।
अर्थ : दृष्टिगोचर होना या दिखना।
उदाहरण :
तुम्हारी बातों का उस पर बुरा असर पड़ रहा है।
पर्यायवाची : दिखना
अर्थ : आवश्यकता या गरज होना।
उदाहरण :
हमें क्या पड़ी है कि बीच में बोलें।
अर्थ : बिना किसी सहायता के अपने-आप हो जाना।
उदाहरण :
हवा धीमी पड़ गई है।
अर्थ : +कोई काम करने के लिए मज़बूर होना।
उदाहरण :
किताब गुमाने के बाद जुर्माना भरना पड़ता है।