पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से उतरना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

उतरना   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया।

उदाहरण : पहाड़ से अवरोहण करते समय सावधान रहना चाहिए।

पर्यायवाची : अवक्रम, अवतरण, अवरोह, अवरोहण, अवसर्पण, उतरन, उतराई, उतरान

ଉପରୁ ତଳ ଆଡ଼କୁ ଆସିବା କ୍ରିୟା

ପାହାଡ଼ରୁ ଅବରୋହଣ କଲା ସମୟରେ ସାବଧାନ ରହିବା ଆବଶ୍ୟକ
ଅବରୋହଣ, ଉତ୍ତରଣ, ଓହ୍ଲା, ଖସିବା

The act of changing your location in a downward direction.

descent
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया।

उदाहरण : बच्चे घर की छत से हवाई जहाज़ का अवतरण देख रहे हैं।

पर्यायवाची : अवतरण, अवतार, उतराई

କୌଣସି ସ୍ଥାନରେ ବାୟୁଯାନ ଅବତରଣ କରିବାର ପ୍ରକ୍ରିୟା

ଉଡ଼ାଜାହାଜଟି ଅବତରଣ କରିବାପାଇଁ ଚକ୍କର ମାରୁଛି
ଅବତରଣ

The act of coming down to the earth (or other surface).

The plane made a smooth landing.
His landing on his feet was catlike.
landing
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : घटने या कम होने की क्रिया या भाव।

उदाहरण : बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों को नदी के पानी का अवतरण देख थोड़ी राहत मिली।

पर्यायवाची : अवतरण, उतराई, उतराव, घटना

କମ୍ ହେବାର ପ୍ରକ୍ରିୟା

ବଢ଼ିଗ୍ରସ୍ତ ଲୋକମାନେ ପାଣି କମିବା ଦେଖି ଖୁସି ହେଲେ
କମିବା, ଛାଡ଼ିବା

Change toward something smaller or lower.

decline, diminution

उतरना   क्रिया

१. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / कार्यसूचक

अर्थ : किसी व्यक्ति या वस्तु का ऊँचे स्थान से नीचे की ओर आना या जाना।

उदाहरण : दादी धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतरती हैं।

पर्यायवाची : अवतरण करना, अवरोहना

କୌଣସି ଲୋକ ବା ବସ୍ତୁର ଉଚ୍ଚରୁ ତଳକୁ ଯିବା ବା ଆସିବା

ଜେଜେମା ଧୀରେ ଧୀରେ ସିଡ଼ିରୁ ଓହ୍ଲାଉଛନ୍ତି
ଅବତରଣକରିବା, ଓହ୍ଲେଇବା

Come down.

The birds alighted.
alight, climb down
२. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया / भौतिक अवस्थासूचक

अर्थ : किसी वस्तु आदि का लुप्त होते हुए थोड़ा हो जाना।

उदाहरण : वर्षा न होने से नदी में पानी कम हो रहा है।

पर्यायवाची : कम होना, कमी आना, घटना, न्यून होना

ଲୁପ୍ତ ହୋଇଯାଉଥିବା କୌଣସି ବସ୍ତୁର ସାମାନ୍ୟ ଅବଶେଷ

ବର୍ଷା ହେଉନଥିବାରୁ ନଦୀରେ ପାଣି କମ୍‌ ହୋଇଯାଇଛି
ଅଳ୍ପହେବା, କମ୍‌ହେବା, ନ୍ୟୂନହେବା

Decrease in size, extent, or range.

The amount of homework decreased towards the end of the semester.
The cabin pressure fell dramatically.
Her weight fell to under a hundred pounds.
His voice fell to a whisper.
decrease, diminish, fall, lessen
३. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : समुद्र के पानी में उतार आना।

उदाहरण : समुद्र प्रतिदिन चढ़ता और उतरता है।

पर्यायवाची : भटियाना, भठियाना

ସମୁଦ୍ରର ପାଣି ନିମ୍ନମୁଖୀ ହେବା

ସମୁଦ୍ରରେ ପ୍ରତିଦିନ ଭଟ୍ଟା ପଡ଼େ
ଭଟ୍ଟା ପଡ଼ିବା

Flow back or recede.

The tides ebbed at noon.
ebb, ebb away, ebb down, ebb off, ebb out
४. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना।

उदाहरण : क्या तुम्हारे कपड़े, जूते और मोजे उतर गए?

पर्यायवाची : खुलना, निकलना

५. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / परिवर्तनसूचक

अर्थ : भाव का गिर जाना या कम हो जाना।

उदाहरण : आजकल सोने का भाव उतर गया है।

पर्यायवाची : गिरना, घटना, लुढ़कना

ଦର ଖସିବା ବା କମ୍ ହୋଇଯିବା

ଆଜିକାଲି ସୁନାର ଦର କମିଯାଇଛି
ଦର କମିବା, ଦର ଖସିବା

Decrease in size, extent, or range.

The amount of homework decreased towards the end of the semester.
The cabin pressure fell dramatically.
Her weight fell to under a hundred pounds.
His voice fell to a whisper.
decrease, diminish, fall, lessen
६. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना।

उदाहरण : एक ही धुलाई में कपड़े का रंग उड़ गया।

पर्यायवाची : उड़ जाना, उड़ना, निकलना, फीका पड़ना

ରଙ୍ଗ, ଚମକ ଆଦି ଫିକା ପଡିବା

ଗୋଟିଏ ଧୂଆଁରେ କନାର ରଙ୍ଗ ଉଡ଼ିଗଲା
ଉଡ଼ିଯିବା, ଚାଲିଯିବା, ଛାଡ଼ିଯିବା, ଫିକା ପଡ଼ିବା
७. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : कांति का मलिन पड़ना।

उदाहरण : बुरी ख़बर सुन कर उसका चेहरा मुरझा गया।

पर्यायवाची : कुम्हलाना, मुरझाना, मुर्झाना, म्लान होना

କାନ୍ତି ମଳିନ ପଡ଼ିଯିବା

ଖରାପ ଖବର ଶୁଣି ତା ଚେହେରା ମଉଳିଗଲା
ଝାଉଁଳି ଯିବା, ମଉଳିଯିବା, ମ୍ଳାନ ପଡ଼ିଯିବା

Lose freshness, vigor, or vitality.

Her bloom was fading.
fade, wither
८. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : वर्ष, मास आदि का अंत की ओर होना या आना।

उदाहरण : अब कृष्ण पक्ष उतर रहा है।

९. क्रिया / अनैच्छिक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : किसी प्रकार के आवेश का मंद पड़कर शांत या समाप्त होना।

उदाहरण : पिताजी का गुस्सा अभी तक नहीं उतरा।
बुढ़ापे में भी उनकी पढ़ने की सनक नहीं उतरी।

१०. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : फलों, फूलों आदि का अच्छी तरह से पक या फूल चुकने के बाद सड़न की ओर प्रवृत्त होना।

उदाहरण : कल तक यह आम उतर जायगा।
सब्जी उतर रही है।

११. क्रिया / अनैच्छिक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : कुछ वाद्ययंत्रों को जितना कसा, चढ़ा या तना रहना चाहिए उससे कसाव या तनाव का कम होना।

उदाहरण : जब ढोल, तबला, सारंगी आदि उतर जाय तो उसे तुरंत कस या चढ़ा लेना चाहिए।

पर्यायवाची : ढीला पड़ना, ढीला होना

१२. क्रिया / अनैच्छिक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : क्रमशः तैयार होने या बननेवाली चीजों का तैयार या बनकर काम में आने या बाजार में जाने के योग्य होना।

उदाहरण : बाग़ के पेड़-पौधों से फल-फूल उतर रहे हैं।
जुलाहे के करघे पर से थान और धोतियाँ उतरती हैं।

१३. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना।

उदाहरण : पूँजीपति आजकल बैंकिंग कारोबार में भी उतर रहे हैं।

पर्यायवाची : आना

१४. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना।

उदाहरण : आज सुबह ही इसका बुखार टूटा।
घंटों बाद मनोज का नशा टूटा।

पर्यायवाची : टूटना

ଛାଡ଼ି ଯିବା

ଆଜି ସକାଳେ ହିଁ ତାର ଜ୍ୱର ଛାଡ଼ିଲା ଘଣ୍ଟେ ପରେ ମନୋଜର ନିଶା ଛାଡ଼ିଲା
ଉତାରିବା, ଓହ୍ଲାଇବା, ଛାଡ଼ିବା

Wear off or die down.

The pain subsided.
lessen, subside
१५. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : किसी अंकित नियत या स्थिर स्तर से नीचे आना।

उदाहरण : बच्चे का कक्षा में स्तर उतर रहा है।
अचानक गवैये का स्वर उतर गया।

१६. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : देवता का मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के रूप में धरती पर आना।

उदाहरण : जब पृथ्वी पर पाप बढ़ जाता है तब भगवान अवतार लेते हैं।
समय-समय पर अनेक अलौकिक महापुरुष इस लोक में उतरते रहते हैं।

पर्यायवाची : अवतरना, अवतरित होना, अवतार लेना, प्रकट होना, प्रकटना, प्रगटना, प्रघटना

ମନୁଷ୍ୟଆଦି ସଂସାରୀ ପ୍ରାଣୀମାନଙ୍କ ରୂପରେ ଦେବତାମାନେ ପୃଥିବୀକୁ ଆସିବା

ଯେତେବେଳେ ପୃଥିବୀରେ ପାପ ବଢ଼ିଯାଏ ସେତେବେଳେ ଭଗବାନ ଅବତାର ଗ୍ରହଣ କରନ୍ତି ବେଳେବେଳେ ଅନେକ ଅଲୌକିକ ମହାପୁରୁଷ ଏହି ପୃଥିବୀରେ ଅବତରିତ ହୁଅନ୍ତି
ଅବତରିତ ହେବା, ଅବତାର ନେବା, ପ୍ରକଟ ହେବା
१७. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : कहीं आश्रय लेना।

उदाहरण : हम जब भी दिल्ली जाते हैं, शर्माजी के यहाँ रुकते हैं।

पर्यायवाची : टिकना, ठहरना, रहना, रुकना

କେଉଁଠି ଆଶ୍ରୟ ନେବା

ମୁଁ ଯେବେବି ଦିଲ୍ଲୀ ଯାଏଁ ଶର୍ମାଜୀଙ୍କ ପାଖରେ ରହେ
ଅଟକିବା, ରହିବା
१८. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : सवारी आदि से बाहर निकलना या वाहन से जमीन पर आना।

उदाहरण : वह बस से धीरे-धीरे उतरा।
ट्रक से माल उतरा।

१९. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना।

उदाहरण : आपका फोटो खिंच गया है।

पर्यायवाची : आना, खिंचना, खिचना, बनना

२०. क्रिया / अनैच्छिक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : किसी पद या स्थान से खिंच, खिसक या गिरकर अथवा किसी अन्य प्रकार से अलग होकर नीचे आना।

उदाहरण : बकरे की खाल उतर गई है।
वह अपने दुर्व्यवहार के कारण मेरे चित्त पर से उतरा है।

२१. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना।

उदाहरण : कमीज़ का बटन निकल गया है।
क़िताब के पन्ने निकल रहे हैं।
सीलन के कारण दीवार का सीमेंट उधड़ रहा है।

पर्यायवाची : अलग होना, उकलना, उकिड़ना, उकिलाना, उखड़ना, उखरना, उचटना, उचड़ना, उचरना, उधड़ना, टूटना, निकलना, पृथक होना

ମିଶି ଯାଇଥିବା ବା ଜଡ଼ିଯାଇଥିବା ବା ଲାଗି ଯାଇଥିବା ଜିନିଷ୍ଆଦିର ଅଲଗା ହେବା

କମିଜର ବୋତାମ ବାହାରି ଯାଇଛି ବହିର ପତ୍ର ବାହାରି ପଡ଼ିଛି ଯୋଡ଼େଇ କାରଣରୁ କାନ୍ଥର ସିମେଣ୍ଟ ଖସି ଯାଇଛି
ଉଖାଡ଼ି ଯିବା, ଖସିଯିବା, ପୃଥକ ହେବା, ବାହାରି ଯିବା

Come apart.

The two pieces that we had glued separated.
divide, part, separate
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।