अर्थ : हिंदुओं के चार वर्णों में से पहले वर्ण का मनुष्य।
उदाहरण :
पंडित श्याम नारायण एक श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं।
आज का ब्राह्मण अपने कर्म से विचलित होता जा रहा है।
ब्राह्मणों की उत्पत्ति अग्नि से मानी गई है।
पर्यायवाची : अनलमुख, आग्नेय, इरेश, त्रयीमुख, द्विज, द्विजपति, द्विजाति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, नृदेव, नृदेवता, पंडित, बाम्हन, ब्रह्मण, ब्राह्मण, भू-देव, भू-देवता, भू-सुर, भूदेव, भूदेवता, भूमिदेव, भूसुर, महिदेव, माहन, माहनीय, मैत्र, योगचक्षु, लहेर, वर्णज्येष्ठ, विप्र, वेदगर्भ, वेदाधिदेव, शिखी, सावित्र
अर्थ : पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक उपग्रह।
उदाहरण :
चंद्रमा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।
पर्यायवाची : अब्ज, अब्धिज, अमीकर, अमीनिधि, अमृत-रश्मि, अमृतकर, अमृतद्युति, अमृतबंधु, अमृतबन्धु, अमृतरश्मि, अमृतवपु, अमृतांशु, इंदव, इंदु, इन्दव, इन्दु, कलाधर, कलानाथ, कलानिधि, चंदा, चंद्र, चंद्रमा, चन्द्र, चन्द्रमा, चाँद, चांद, छायांक, जैवातृक, तमोहपह, तुषारकर, तुषारकिरण, तुहिनकर, तुहिनकिरण, तुहिनदीधित, तुहिनद्युति, तुहिनरश्मि, तुहिनांशु, तुहिनाश्रु, द्विज, द्विजपति, द्विजाति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, नभश्चमस, नभश्चर, निशाधीश, निशानाथ, निशापति, निशामणि, निशारत्न, निशिकर, निशिनाथ, निशिनायक, निशिपति, निशिपाल, निशेश, पतम, पतय, पर्वधि, पीयूषमहस, पीयूषरुचि, पीयूषवर्ष, भग्नात्मा, मयंक, मृगमित्र, मृगांक, यामिनीपति, यामीर, रजनीनाथ, रजनीश, रसपति, राकेश, वरालि, विधु, विश्वप्स, विहंग, विहग, शंभुभूषण, शम्भुभूषण, शशांक, शशाङ्क, शशि, शिवशेखर, शिशिरकर, शिशिरगु, शिशिरमयूख, शीतकर, शीतदीधिति, शीतद्युति, शीतभानु, शीतरश्मि, शीतांशु, शुचि, श्रीसहोदर, श्वेतद्युति, श्वेतधामा, श्वेतभानु, श्वेतमयूख, श्वेतवाहन, श्वेतांशु, श्वेतार्चि, सिंधुजन्मा, सिंधुनंदन, सिंधुपु, सितदीधिति, सिन्धुजन्मा, सिन्धुनन्दन, सुधांशु, सुधाकर, सोम, हिमकर, हिमवान्, हिमांशु, हृषु
अर्थ : पुराणों में वर्णित भगवान विष्णु का वाहन एक पक्षी।
उदाहरण :
गरुड़ भगवान विष्णु के परम भक्त भी हैं।
पर्यायवाची : अमृताहरण, अरुण, अरुणाग्रज, अरुन, गरुड़, गरुण, तार्क्ष, तार्क्ष्य, द्विजपति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, नीलच्छद, पतंगेंद्र, पतगेंद्र, पतगेन्द्र, पत्रतिराज, पत्ररथेंद्र, पत्ररथेन्द्र, वज्रजित्, शाल्मली, सर्पारि, हेमांग
अर्थ : सफेद रंग का एक सुगन्धित पदार्थ जो दारचीनी की जाति के पेड़ों से निकलता है।
उदाहरण :
उसने आरती करने के लिए कपूर जलाया।
पर्यायवाची : अब्ज, अमल, अमलदीप्ति, इंदु, इन्दु, कपूर, कर्पूर, क़ाफूर, काफूर, घनरस, घनसार, चंद्रप्रभा, चंद्रभस्म, चन्द्रप्रभा, चन्द्रभस्म, जलमसि, जैवातृक, ताराभ्र, तुषारगौर, तुहिनाश्रु, द्विजपति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, नक्षत्रेश, निशाधीश, निशानाथ, निशापति, निशामणि, निशारत्न, निशिनाथ, पीयूषमहस, पीयूषरुचि, पीयूषवर्ष, प्रालेयांशु, मिहिका, रेणुसार, विधु, वेरक, शशधर, शशभृत, शशांक, शशाङ्क, शीतकर, शीतप्रभ, शीतमयूख, शीतमरीचि, शीतरश्मि, शीतांशु, शीताभ, श्वेतधामा, सुधांशु, सोमसंज्ञ, हिमांशु