पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से सम्पुट शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

सम्पुट   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / माप / आकृति shape)

अर्थ : दोनों हथेलियों को मिलाने और टेढ़ा करने से बना हुआ गड्ढा जिसमें भरकर कुछ दिया या लिया जाता है।

उदाहरण : उसने अंजलि में पुष्प लेकर भगवान पर चढ़ाया।

पर्यायवाची : अँजली, अँजुरी, अंजल, अंजलि, अंजलि पात्र, अंजलिपुट, अंजली, अंजुरी, अंजुल, अंजुली, अञ्जलि, करपात्र, संपुट

ଦୁଇ ହାତକୁ ମିଶାଇ ତେଢ଼ା କଲେ ହେଉଥିବା ଖାଲ ଯେଉଁଥିରେ କିଛି ନିଆଯାଇପାରିବ ବା ଦିଆଯାଇପାରିବ

ସେ ଆଞ୍ଜୁଳାରେ ଫୁଲନେଇ ଭଗବାନଙ୍କ ଉପରେ ଚଢ଼ାଇଲା
ଅଞ୍ଜଳୀ, ଆଞ୍ଜୁଳା, ଆଞ୍ଜୁଳି
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह मानव निर्मित वस्तु जिसमें कुछ रखा जाता है।

उदाहरण : वह कुत्ते को मिट्टी के पात्र में दूध पिला रहा है।

पर्यायवाची : आधान, आधार, आस्पद, कंटेनर, कन्टेनर, कोश, कोष, पात्र, शफरुक, संपुट

ମାନବ ନିର୍ମିତ ଏକ ବସ୍ତୁ ଯେଉଁଥିରେ କିଛି ରଖାଯାଏ

ସେ କୁକୁରମାନଙ୍କୁ ମାଟିପାତ୍ରରେ କ୍ଷୀର ପିଆଉଛି
ଆଧାର, ଗିନା, ପାତ୍ର

Any object that can be used to hold things (especially a large metal boxlike object of standardized dimensions that can be loaded from one form of transport to another).

container
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : पत्तों का बना, कटोरे के आकार का पात्र।

उदाहरण : वह दोने में जामुन लेकर खा रहा था।

पर्यायवाची : दोना, दौना, द्रोण, पत्रपुट, पुटी, संपुट

ପତ୍ରରେ ତିଆରି ତାଟିଆ ଆକାରର ପାତ୍ର

ସେ ଦନାରେ ଜାମୁକୋଳି ନେଇ ଖାଉଥିଲା
ଦନା, ପତ୍ର ଠୋଲା
४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : धातु, प्लास्टिक, आदि का ढक्कनदार और गहरा पात्र।

उदाहरण : शक्कर आदि रखने के लिए उसने बाज़ार से चार डिब्बे ख़रीदे।

पर्यायवाची : डब्बा, डिब्बा, संपुट

ଧାତୁ, ପ୍ଲାଷ୍ଟିକଆଦିର ଢାଙ୍କୁଣିଯୁକ୍ତ ଏବଂ ଗହୀରା ପାତ୍ର

ଚିନିଆଦି ରଖିବାପାଇଁ ସେ ବଜାରରୁ ଚାରିଟା ଡବା କିଣିଲା
ଡବା, ଡିବା
५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : एक हथेली और उँगलियों को टेढ़ा कर बनाया गया गड्ढा जिसमें भरकर कुछ दिया या लिया जाता है।

उदाहरण : उसने अंजलि में पंचामृत लिया।

पर्यायवाची : अँजली, अँजुरी, अंजल, अंजलि, अंजलि पात्र, अंजली, अंजुरी, अंजुल, अंजुली, अञ्जलि, संपुट

ଗୋଟିଏ ହାତ ଓ ଅଙ୍ଗୁଳିକୁ ଟେଢ଼ା କରି ତିଆରି କରାଯାଇଥିବା ଖାଲ ଯେଉଁଥିରେ ଭର୍ତ୍ତିକରି କିଛି ଦିଆ ବା ନିଆଯାଏ

ସେ ପୋଷରେ ପଞ୍ଚାମୃତ ନେଲା
ଅଞ୍ଜଳି, ଅଞ୍ଜଳୀ, ପୋଷ
६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : गीली मिट्टी से लपेटकर बंद किया हुआ वह बरतन जिसमें कोई रस या औषधि का भस्म तैयार करते हैं।

उदाहरण : वैद्य संपुट से भस्म निकाल रहा है।

पर्यायवाची : संपुट

ଓଦା ମାଟିରେ ଆବୃତକରି ବନ୍ଦ କରାଯାଇଥିବା ବାସନ ଯେଉଁଥିରେ କୌଣସି ରସ ବା ଔଷଧର ଭସ୍ମ ପ୍ରସ୍ତୁତ କରାଯାଏ

ବୈଦ୍ୟ ସଂପୁଟରୁ ଭସ୍ମ ବାହାର କରୁଛନ୍ତି
ସଂପୁଟ, ସମ୍ପୁଟ
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।