सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : आपस में इस प्रकार मिलाना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे से लग जाएँ।
उदाहरण : तुम अपना शरीर मुझसे मत सटाओ।
पर्यायवाची : जुटाना
ନିଜ ନିଜ ମଧ୍ୟରେ ଏକ ପ୍ରକାର ମିଳଣ ଯେଉଁଥିରେ ଦୁହିଁଙ୍କର ପାର୍ଶ୍ୱ ବା ତଳ ଏକ ଅନ୍ୟ ସହିତ ଲାଗିଯାଏ
अर्थ : किसी, व्यक्ति वस्तु आदि को अपने शारीरिक अंग के इतने पास रखना कि दोनों के पार्श्व या तल एक दूसरे को छूए।
उदाहरण : वह काम करते समय भी अपनी बेटी को सीने से चिपकाती है।
पर्यायवाची : चिपकाना, चिपटाना, लिपटाना
अर्थ : दो या कई वस्तुओं या भागों को सी-कर, मिलाकर, चिपकाकर या अन्य उपाय द्वारा एक करना।
उदाहरण : बढ़ई मेज़ के टूटे हुए पाए को जोड़ रहा है। दर्ज़ी ने सलवार की लंबाई बढ़ाने के लिए उसमें और कपड़ा मिलाया।
पर्यायवाची : जुड़ाना, जोड़ना, मिलाना, लगाना
ଦୁଇଟି ବା କେତୋଟି ବସ୍ତୁର ଅଂଶକୁ ସିଲେଇକରି,ମିଳାଇ, ଲଗାଇ ବା ଅନ୍ୟ ଉପାୟଦ୍ୱାରା ଗୋଟିଏ କରିବା
Connect, fasten, or put together two or more pieces.
अर्थ : लसीली वस्तु से किसी सतह पर कोई वस्तु लगाना।
उदाहरण : उसने चित्रों को दीवार पर चिपकाया।
पर्यायवाची : चपकाना, चिपकाना, चिपटाना, साटना
ଅଠାଳିଆ ବସ୍ତୁଦ୍ୱାରା କୌଣସି ଉପରି ଭାଗରେ କୌଣସି ବସ୍ତୁ ଲଗାଇବା
Join or attach with or as if with glue.
अर्थ : सम्भोग करना (गुंडों की बोली)।
उदाहरण : तेरी लैला से कभी सटाया या नहीं?
ସମ୍ଭୋଗ କରିବା (ଗୁଣ୍ଡାଙ୍କ ବୋଲି)
Have sexual intercourse with.
इंस्टॉल करें