पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से लहर शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

लहर   संज्ञा, पुल्लिंग, तत्सम

व्युत्पत्ति : संस्कृत [ लहरी ]

१. संज्ञा / अवस्था / शारीरिक अवस्था

अर्थ : प्राकृतिक अथवा कृत्रिम कारणों से उत्पन्न होनेवाली किसी वस्तु की लहर जो किसी शरीर या वातावरण में दौड़ती है।

उदाहरण : बिजली में भी तरंगें होती हैं।

पर्यायवाची : तरंग

ପ୍ରାକୃତିକ କିମ୍ବା କୃତିମ କାରଣରୁ ଉତ୍ପନ୍ନ ହେଉଥିବା କୌଣସି ବସ୍ତୁର ଲହରୀ ଯାହା କୌଣସି ଶରୀର ବା ବାତାବରଣରେ ଖେଳିଯାଏ

ବିଜୁଳୀରେ ମଧ୍ୟ ତରଙ୍ଗ ଥାଏ
ତରଙ୍ଗ, ଲହରୀ

A movement like that of a sudden occurrence or increase in a specified phenomenon.

A wave of settlers.
Troops advancing in waves.
wave
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु

अर्थ : नदी, समुद्र आदि के जल में थोड़ी-थोड़ी दूर पर रह-रहकर उठने और फिर नीचे बैठने वाली जलराशि जो बराबर आगे बढ़ती हुई-सी जान पड़ती है।

उदाहरण : समुद्र की लहरें चट्टानों से टकराकर ऊपर उठ रही हैं।

पर्यायवाची : अर्ण, अलूला, ऊर्मि, कल्लोल, तरंग, बेला, मौज, हिलकोर, हिलकोरा, हिलोर, हिलोरा, हिल्लोल

ନଦୀ, ସମୁଦ୍ରଆଦିର ପାଣିରେ ଅଳ୍ପ ଦୂରରେ କିଛି ସମୟ ରହିରହି ଉଠୁଥିବା ଜଳରାଶି ଯାହା ବାରମ୍ବାର ଆଗକୁ ମାଡ଼ିଆସିବା ପରି ଜଣାପଡ଼େ

ସମୁଦ୍ରର ଲହଡ଼ି ବେଳାଭୂମିରେ ବାଧାପାଇ ଉପରକୁ ଉଠୁଅଛି
ଢେଉ, ତରଙ୍ଗ, ଲହରୀ, ଲହଡ଼ି

One of a series of ridges that moves across the surface of a liquid (especially across a large body of water).

moving ridge, wave
३. संज्ञा / अवस्था / मानसिक अवस्था

अर्थ : मन में उत्पन्न होनेवाला वह सुखदायक मनोवेग जो कोई प्रिय या अभीष्ट काम करने के लिए होता है।

उदाहरण : दुलहन के मन में पिया मिलन की उमंग है।

पर्यायवाची : उमंग, उमाह, तरंग, धुन, मौज, वलवला, हिल्लोल

ମନରେ ଉତ୍ପନ୍ନ ହେଉଥିବା ଏକ ସୁଖଦାୟକ ମନୋବେଗ ଯାହା କୌଣସି ପ୍ରିୟ ବା ଅଭିଷ୍ଟ କାମ କରିବା ନିମନ୍ତେ ହୋଇଥାଏ

କନ୍ୟା ମନରେ ପ୍ରିୟତମ ସହ ମିଳନ ନିମନ୍ତେ ଉତ୍ସାହର ଢ଼େଉ ଖେଳିଯାଏ
ତରଙ୍ଗ, ଲହର, ହିଲ୍ଲୋଳ, ଢ଼େଉ

A feeling of joy and pride.

elation, high spirits, lightness
४. संज्ञा / अवस्था / मानसिक अवस्था

अर्थ : किसी मनोवेग आदि के उठने की क्रिया।

उदाहरण : अब जनता में नेताओं के प्रति उठी क्रोध की लहर को दबाना आसान नहीं है।

पर्यायवाची : ऊर्मि, तरंग

ଶରୀରରେ କୌଣସି ଭାବାବେଗ ଉଠିବାର ପ୍ରକ୍ରିୟା

ଜନତାଙ୍କ ମନରେ ନେତାମାନଙ୍କ ପ୍ରତି କ୍ରୋଧପୂର୍ଣ୍ଣ ଜୁଆର ଥାଏ
ଜୁଆର, ତରଙ୍ଗ

A movement like that of a sudden occurrence or increase in a specified phenomenon.

A wave of settlers.
Troops advancing in waves.
wave
५. संज्ञा / अवस्था / मानसिक अवस्था

अर्थ : रोग या पीड़ा आदि का रह-रहकर होनेवाला वेग।

उदाहरण : दर्द की लहर उठते ही वह चिल्ला उठता था।

पर्यायवाची : तरंग

ରୋଗ ବା ପୀଡ଼ା ଆଦିର ରହି ରହି ହେଉଥିବା ବେଗ

ଯନ୍ତ୍ରଣାର ଲହର ଉଠିବା ମାତ୍ରେ ସେ ଚିତ୍କାର କରି ଉଠୁଥିଲା
ତରଙ୍ଗ, ଲହର

Something that rises rapidly.

A wave of emotion swept over him.
There was a sudden wave of buying before the market closed.
A wave of conservatism in the country led by the hard right.
wave
६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : लहर की तरह की वस्तु।

उदाहरण : रेगिस्तान में रेतीली लहरें दिखाई पड़ती हैं।

पर्यायवाची : तरंग

ତରଙ୍ଗଭଳି ଏକ ଦୃଶ୍ୟ

ମରୁଭୂମିରେ ମୃଗତୃଷ୍ଣା ଦେଖାଯାଏ
ମୃଗତୃଷ୍ଣା
७. संज्ञा / अवस्था / भौतिक अवस्था

अर्थ : व्यापक रूप से तथा लगातार बनी रहनेवाली मौसम की असामान्य स्थिति, विशेषकर तापमान की स्थिति।

उदाहरण : लोग ठंड में शीत लहर से परेशान थे और अब कड़ी गर्मी से परेशान हैं।

पर्यायवाची : तरंग

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।