पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से राज्य शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

राज्य   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : किसी देश का वह विभाग जिसके निवासियों की शासन-पद्धति, भाषा, रहन-सहन, व्यवहार आदि औरों से भिन्न और स्वतंत्र हो।

उदाहरण : स्वतंत्र भारत में अब उनतीस प्रदेश हो गए हैं।

पर्यायवाची : जनपद, प्रदेश, प्रांत, प्रान्त, सूबा

କୌଣସି ଦେଶର ଏକ ବିଭାଗ ଯାହାର ବାସିନ୍ଦାଙ୍କ ଶାସନପଦ୍ଧତି, ଭାଷା, ଚାଲିଚଳଣି, ବ୍ୟବହାରଆଦି ଅନ୍ୟମାନଙ୍କଠାରୁ ଭିନ୍ନ ଓ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ହୋଇଥାଏ

ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଭାରତରେ ବର୍ତ୍ତମାନ ଅଣତିରିଶଟି ପ୍ରଦେଶ ଅଛି
ପ୍ରଦେଶ, ରାଜ୍ୟ

The territory occupied by one of the constituent administrative districts of a nation.

His state is in the deep south.
province, state
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन।

उदाहरण : आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है।

पर्यायवाची : अधिशासन, अनुशासन, अभिशासन, अमल, अमीरी, एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन, राजशाही, राज्य व्यवस्था, राज्य-व्यवस्था, राज्यव्यवस्था, शासन, शासन-प्रबंध, शासन-प्रबंधन, सियासत, हुकूमत

ରାଜ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟର ପ୍ରବନ୍ଧ ଓ ସଞ୍ଚାଳନ

ଆଜିକାଲି ଦେଶର ଶାସନ ଭ୍ରଷ୍ଟାଚାରିଙ୍କ ହାତରେ ରହିଛି
ଅନୁଶାସନ, ପ୍ରଶାସନ, ଶାସନ, ଶାସନବ୍ୟବସ୍ଥା
३. संज्ञा / समूह

अर्थ : * लोगों का वह दल जो एक स्वायत्त राज्य के शासन में सम्मिलित होता है।

उदाहरण : राज्य ने आयकर को बढ़ा दिया है।

ବ୍ୟକ୍ତିମାନଙ୍କର ଯେଉଁ ଦଳ ଏକ ସ୍ୱାୟତ୍ତ ରାଜ୍ୟଶାସନରେ ସମ୍ମିଳିତ ହୋଇଥାଏ

ରାଜ୍ୟ ଆୟକର ବଢ଼ାଇଦେଇଛି
ରାଜ୍ୟ

The group of people comprising the government of a sovereign state.

The state has lowered its income tax.
state
४. संज्ञा / समूह

अर्थ : किसी प्रदेश में रहने वाले लोग।

उदाहरण : पूरा राज्य महँगाई के कारण परेशान है।

पर्यायवाची : प्रदेश, प्रांत, प्रान्त, सूबा

କୌଣସି ପ୍ରଦେଶରେ ରହୁଥିବା ସମସ୍ତ ଲୋକ

ସମଗ୍ର ରାଜ୍ୟ ଦରଦାମ ବୃଦ୍ଧିର ପ୍ରଭାବରେ ଆକ୍ରାନ୍ତ
ପ୍ରଦେଶ, ପ୍ରାନ୍ତ, ରାଜ୍ୟ

The body of citizens of a state or country.

The Spanish people.
citizenry, people
५. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : किसी राजा या रानी द्वारा शासित क्षेत्र।

उदाहरण : मुगलकाल में भारत छोटे-छोटे राज्यों में बँटा हुआ था।

पर्यायवाची : रजवाड़ा, रियासत

ଜଣେ ରାଜା ବା ରାଣୀଙ୍କଦ୍ୱାରା ଶାସିତ କ୍ଷେତ୍ର

ମୋଗଲ ସମୟରେ ଭାରତ ଛୋଟଛୋଟ ରାଜ୍ୟରେ ବିଭକ୍ତ ଥିଲା
ରାଜ୍ୟ

The domain ruled by a king or queen.

kingdom, realm
६. संज्ञा / समूह

अर्थ : वह राज्यतंत्र जिसमें राज्य का शासन किसी राजा या रानी के अधीन होता है।

उदाहरण : सूखे के कारण राज्य ने किसानों के हर तरह के कर माफ कर दिए।

ଯେଉଁ ରାଜତନ୍ତ୍ରରେ ରାଜ୍ୟର ଶାସନ କୌଣସି ରାଜା ବା ରାଣୀଙ୍କ ଅଧୀନରେ ଥାଏ

ମରୁଡ଼ି କାରଣରୁ ରାଜ୍ୟ କୃଷକମାନଙ୍କୁ ସମସ୍ତ ପ୍ରକାରର କର ଛାଡ଼ କରିଦେଲେ
ରାଜ୍ୟ

A monarchy with a king or queen as head of state.

kingdom
७. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : किसी शासक के राज्य करने का समय।

उदाहरण : हर्षवर्धन के शासन काल में प्रजा बहुत सुखी थी।

पर्यायवाची : अमलदारी, अहद, अहदेहुकूमत, राज, राज्य काल, राज्यकाल, शासन, शासन काल, शासन-काल, शासनकाल

କୌଣସି ଶାସକଙ୍କର ରାଜ୍ୟ ଶାସନ କରିବାର ସମୟ

ହର୍ଷବର୍ଦ୍ଧନଙ୍କ ଶାସନ କାଳରେ ପ୍ରଜାମାନେ ବହୁତ ଖୁସିରେ ଥିଲେ
ଶାସନ କାଳ

The duration of a monarch's or government's power.

During the rule of Elizabeth.
rule
८. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / मनोवैज्ञानिक लक्षण

अर्थ : वह माना हुआ क्षेत्र जिसमें कोई प्रभावी हो।

उदाहरण : चारों तरफ झूठ का राज्य है।
वैदिक युग में भारत में ज्ञान का साम्राज्य था।

पर्यायवाची : साम्राज्य

ଯେଉଁ ପ୍ରସିଦ୍ଧ କ୍ଷେତ୍ରରେ କୌଣସି ପ୍ରଭାବ ଥାଏ

ଚତୁର୍ଦ୍ଦିଗ ମିଥ୍ୟାର ରାଜ୍ୟ ବୈଦିକ ଯୁଗରେ ଭାରତରେ ଜ୍ଞାନର ସାମ୍ରାଜ୍ୟ ଥିଲା
ରାଜ୍ୟ, ସାମ୍ରାଜ୍ୟ

A domain in which something is dominant.

The untroubled kingdom of reason.
A land of make-believe.
The rise of the realm of cotton in the south.
kingdom, land, realm
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।