अर्थ : किसी से या कहीं से कोई वस्तु आदि अपने हाथ में लेना।
उदाहरण :
उसने अध्यक्ष के हाथों पुरस्कार लिया।
पर्यायवाची : ग्रहण करना, धारण करना, पाना, लेना, हासिल करना
अर्थ : काम आदि करने की जिम्मेदारी लेना।
उदाहरण :
शादी की सारी जिम्मेदारी मैंने ली।
पर्यायवाची : ग्रहण करना, लेना, स्वीकार करना, स्वीकारना
अर्थ : किसी प्रतियोगिता, परीक्षा आदि में कोई स्थान आदि हासिल या प्राप्त करना।
उदाहरण :
उसने सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पर्यायवाची : पाना, हासिल करना