अर्थ : मनुष्य जाति के जीवों के दो भेदों में से एक जो गर्भ धारण करके संतान उत्पन्न कर सकती है।
उदाहरण :
आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं।
पर्यायवाची : अंगना, अबला, औरत, ज़न, जोषिता, तनु, तिय, तिरिया, तीव, त्रिया, नार, नारी, बैयर, भाम, भामा, भामिनी, महिला, मानवी, मानुषी, मेहना, योषिता, रमणी, लुगाई, लोगाई, वनिता, वामा, वासिता, वासुरा, सुनंदा, सुनन्दा
अर्थ : किसी की विवाहिता नारी।
उदाहरण :
वह अपनी पत्नी पर जान छिड़कता है।
पर्यायवाची : अभीष्टा, अर्द्धांगिनी, अर्द्धाङ्गिनी, अर्धांगिनी, अर्धाङ्गिनी, औरत, कलत्र, कांता, कान्ता, घरवाली, जीवन साथी, जीवन-संगिनी, जीवनसंगिनी, जीवनसाथी, जोरू, तिय, दयिता, दारा, दुथन, धनि, धरम पत्नी, धरमपत्नी, धर्म पत्नी, धर्मपत्नी, पत्नी, प्रियतमा, बधू, बधूटी, बिलावल, बीबी, बीवी, बेगम, बेग़म, भार्या, मेहरी, लुगाई, लोगाई, वधुटी, वधू, वधूटी, वामांगिनी, वामांगी, वामाङ्गनी, वामाङ्गी, संगिनी, सधर्मिणी, सहगामिनी, सहचरी, सहधर्मिणी, हम-दम, हमदम
अर्थ : एक वर्णवृत्त।
उदाहरण :
स्त्री में दो गुरु होते हैं।