अर्थ : पकड़ने के लिए अँगूठे और तर्जनी का योग।
उदाहरण :
दूल्हे ने चुटकी में सिंदूर लेकर दुल्हन की माँग भरी।
अर्थ : अँगूठे और मध्यमा अँगुली के अग्र भाग को एक साथ घिसकर बजाने पर निकलने वाली ध्वनि।
उदाहरण :
गीत के बीच-बीच में गायक की चुटकी साफ सुनाई दे रही थी।
अर्थ : चुटकी भर कोई चीज़।
उदाहरण :
उसने डिब्बे में से एक चुटकी नमक निकालकर सलाद में डाल दिया।
अर्थ : कपड़े की छपाई और रंगाई का एक पुराना ढंग जिसमें बीच-बीच में कपड़े का कुछ अंश दबाकर उसे रंग से अलग रखा जाता था।
उदाहरण :
चुटकी का प्रचलन खत्म हो गया है।
अर्थ : पैर की उँगलियों में पहना जानेवाला एक प्रकार का चौड़ा छल्ला।
उदाहरण :
उसने बीच की दोनों उँगलियों में चुटकियाँ पहन रखी है।
अर्थ : एक प्रकार का गुलबदन या मशरू जिसमें चुटकी की पकड़ के आकार का कटावदार काम होता है।
उदाहरण :
अर्थ : ज़रदोज़ी के काम में गोटे, लचके आदि को बीच-बीच में मोड़कर बनाया जानेवाला लहरियेदार और सुन्दर रूप या आकृति जो कई प्रकार के होते हैं।
उदाहरण :
उस ओढ़नी पर किश्ती की तरह चुटकी बनी थी।
अर्थ : धातु, प्लास्टिक आदि का बना हुआ उपकरण जो देखने में चुटकी की पकड़ के आकार का होता है और जिससे कपड़े, काग़ज़ आदि पकड़कर इसलिए दबाते हैं कि वे इधर-उधर उड़ने या बिखरने न पावें।
उदाहरण :
उसने काग़ज़ों को चुटकी से दबाकर टेबल पर रख दिया।
पर्यायवाची : क्लिप
अर्थ : किसी को मार्मिक कष्ट पहुँचाने, लज्जित करने या हास्यास्पद बनाने के लिए कही हुई कोई चुभती या लगती हुई व्यंग्यपूर्ण उक्ति या बात।
उदाहरण :
नेता जी अपने भाषण में मंत्रियों पर भी चुटकियाँ लेते हैं।
अर्थ : दरी की बुनावट में ताने के सूत।
उदाहरण :
चुटकी चटक रंग के हैं।