अर्थ : कट या टूटकर निकला हुआ अथवा कतर या काटकर निकाला हुआ छोटा टुकड़ा।
उदाहरण :
अचानक पत्थर का एक कतरा ज़मीन पर गिरा।
पर्यायवाची : फाल
अर्थ : एक प्रकार की बड़ी नाव।
उदाहरण :
वे कतरे में बैठकर प्रकृति का मनोरम दृश्य देख रहे थे।
अर्थ : किसी चीज का कटा हुआ चौकोर बड़ा टुकड़ा।
उदाहरण :
वह बरफी के चार कतरे खा गया।
पर्यायवाची : कतला