पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से स्पर्श शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

स्पर्श   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुण

अर्थ : त्वचा का वह गुण जिससे छूने, दबने आदि का अनुभव होता है।

उदाहरण : अंगों के पक्षाघात से उस अंग का स्पर्श भी समाप्त हो जाता है।

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : एक वस्तु के दूसरी वस्तु से सटने या छूने की क्रिया।

उदाहरण : मदारी बार-बार साँप को स्पर्श कर रहा था।
अम्ल के सम्पर्क में आने पर लिटमस पेपर लाल हो जाता है।

पर्यायवाची : अभिमर्श, अभिमर्ष, अभिमर्षण, अवमर्श, अवमर्षण, आलंभ, आलंभन, आलम्भ, आलम्भन, परश, परस, संपर्क, संस्पर्श, सम्पर्क

ଗୋଟିଏ ବସ୍ତୁ ଅନ୍ୟ ବସ୍ତୁସହ ସଂଯୋଗ କରିବା ବା ଛୁଇଁବା ପ୍ରକ୍ରିୟା

ସାପୁଆକେଳା ବାରମ୍ବାର ସାପକୁ ସ୍ପର୍ଶ କରୁଥିଲାଅମ୍ଳ ସଂସ୍ପର୍ଶରେ ଆସିଲେ ଲିଟ୍‌ମସ୍‌ ପେପର ଲାଲ ହୋଇଯାଏ
ସଂସ୍ପର୍ଶ, ସ୍ପର୍ଶ
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : व्याकरण में वह वर्ण जिसका उच्चारण करते समय जीभ कुछ ऊपर उठकर और मुख के किसी भाग को स्पर्श करते हुए बहुत थोड़े समय के लिए श्वास रोक देती है।

उदाहरण : क से लेकर म तक के व्यंजन को स्पर्श वर्ण कहते हैं।

पर्यायवाची : स्पर्श अक्षर, स्पर्श वर्ण

ବ୍ୟାକରଣର ଯେଉଁ ବର୍ଣ୍ଣ ଉଚ୍ଚାରଣ କରିବା ସମୟରେ ଜିଭ କିଛି ଉପରକୁ ଉଠେ ଏବଂ ମୁଖର କୌଣସି ଭାଗକୁ ସ୍ପର୍ଶ କରି ଅଳ୍ପ ସମୟପାଇଁ ଶ୍ବାସରୁଦ୍ଧ କରିଦିଏ

କ ବର୍ଣ୍ଣରୁ ମ ବର୍ଣ୍ଣ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ବ୍ୟଞ୍ଜନଗୁଡିକୁ ସ୍ପର୍ଶ ବର୍ଣ୍ଣ କୁହାଯାଏ
ସ୍ପର୍ଶ ବର୍ଣ୍ଣ
४. संज्ञा / अवस्था / भौतिक अवस्था

अर्थ : ग्रहण के समय सूर्य अथवा चन्द्रमा पर छाया पड़ने लगने की क्रिया या ग्रहण का आरंभ।

उदाहरण : दूरदर्शन पर सूर्य ग्रहण का स्पर्श से लेकर मोक्ष तक का दृश्य दिखाया गया।

ଗ୍ରହଣ ସମୟରେ ସୂର୍ଯ୍ୟ ଅଥବା ଚନ୍ଦ୍ର ଉପରେ ଛାୟା ପଡିବାର କ୍ରିୟା ବା ଗ୍ରହଣର ଆରମ୍ଭ

ଦୂରଦର୍ଶନରେ ସୂର୍ଯ୍ୟ ଗ୍ରହଣର ଆରମ୍ଭରୁ ନେଇ ମୋକ୍ଷ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସମସ୍ତଦୃଶ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରାଗଲା
ସ୍ପର୍ଶ
५. संज्ञा / अवस्था / भौतिक अवस्था

अर्थ : संभोग का एक प्रकार या आसन या रति-बंध।

उदाहरण : स्पर्श सोलह रतिबंधों में से एक है।

ସଂଭୋଗର ଏକ ପ୍ରକାର ବା ଆସନ ବା ରତି ବନ୍ଧ

ସ୍ପର୍ଶ ଷୋହଳ ରତିବନ୍ଧ ମଧ୍ୟରୁ ଗୋଟିଏ
ସ୍ପର୍ଶ
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।