अर्थ : कोई नई बात, तथ्य आदि का पता लगाना।
उदाहरण :
वैज्ञानिक नए रोग के कारणों पर शोध कर रहे हैं।
पर्यायवाची : अनुसंधान करना, शोध करना
अर्थ : विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
उदाहरण :
भारत नए प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण के लिए उचित समय खोज रहा है।
पर्यायवाची : खोजना, ढूँढना, ढूँढ़ना, तलाश करना, तलाशना, देखना, पता करना, पता लगाना, फ़िराक़ में होना, फिराक में होना
अर्थ : किसी अज्ञात वस्तु या बात आदि के बारे में जानकारी हासिल करना।
उदाहरण :
कोलम्बस ने अमरीका की खोज की थी।
पर्यायवाची : आविष्कार करना, खोज निकालना, डिस्कवर्ड, ढूँढ निकालना, ढूंढ निकालना, पता लगाना