खजाना (संज्ञा)
उत्कृष्ट या बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह।
गले मिलना (क्रिया)
किसी को बाँहों में भरकर गले से लगाना।
बारहखड़ी (संज्ञा)
देवनागरी वर्णमाला में प्रत्येक व्यंजन के साथ अ,आ,इ,ई आदि बारह स्वरों को मात्रा के रूप में लगाकर, बोलने या लिखने की प्रक्रिया।
सद्यस्थिति (संज्ञा)
अभी की स्थिति।
इल्जाम (संज्ञा)
किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
इच्छानुसार (क्रिया-विशेषण)
इच्छा के अनुसार।
लिफाफा (संज्ञा)
कागज का वह चौकोर घर या पुट जिसके अंदर चिट्ठियाँ आदि रखी जाती हैं।
पदार्थ-विद्या (संज्ञा)
वह विद्या जिससे लौकिक वस्तुओं के विषय में जानकारी प्राप्त हो।
बेवजह (क्रिया-विशेषण)
बिना किसी कारण के।
कंदील (संज्ञा)
मिट्टी, अबरक, काग़ज़ आदि की बनी हुई वह लालटेन जिसका मुँह ऊपर की ओर होता है।