पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कैलोरी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कैलोरी   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / माप

अर्थ : भोजन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता की इकाई जो एक किलोकैलोरी के बराबर होती है।

उदाहरण : भोजन से कैलोरी उसके शरीर द्वारा ऑक्सीकरण के बाद मिलती है।
प्रोटीन में कार्बोहाइड्रेट की तुलना में कम कैलोरी होती है।

पर्यायवाची : कैलरी, पोषण कैलरी, पोषण कैलोरी

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / माप

अर्थ : उष्मा की इकाई जो कि एक वायुमंडलीय दबाव पर एक ग्राम पानी का तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाने के लिए आवश्यक ताप के बराबर होती है।

उदाहरण : एक ग्राम कैलोरी लगभग चार दशमलव दो जूल के बराबर होती है।

पर्यायवाची : उष्मांक, कैलरी, ग्राम कैलरी, ग्राम कैलोरी

३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / माप

अर्थ : उष्मा की इकाई जो कि एक वायुमंडलीय दबाव पर एक किलोग्राम पानी का तापमान एक डिग्री बढ़ाने के लिए आवश्यक ताप के बराबर होती है और जिसका उपयोग आहार विशेषज्ञों द्वारा भोजन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बताने के लिए किया जाता है।

उदाहरण : एक किलोकैलोरी लगभग चार दशमलव दो किलोजूल के बराबर होती है।

पर्यायवाची : उष्मांक, किलोकैलरी, किलोकैलोरी, किलोग्राम कैलरी, किलोग्राम कैलोरी, कैलरी

ତାପର ଏକୀକରଣ

ଗୋଟିଏ ଘଣ୍ଟା ବ୍ୟାୟାମରେ ମଧ୍ୟ ଶରୀରର ୨୦୦ରୁ ୩୦୦ କେଲୋରୀ କମ୍‌ କରାଯାଇ ପାରିବ
ଉଷ୍ମାଂକ, ଉଷ୍ମାଙ୍କ, କେଲୋରୀ, କ୍ୟାଲୋରୀ

A unit of heat equal to the amount of heat required to raise the temperature of one kilogram of water by one degree at one atmosphere pressure. Used by nutritionists to characterize the energy-producing potential in food.

calorie, kilocalorie, kilogram calorie, large calorie, nutritionist's calorie
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।