अर्थ : किसी मनोरथ की प्राप्ति के लिए अपनी शक्ति अनुसार पूरा ज़ोर लगाना या बहुत अधिक प्रयत्न या परिश्रम करना।
उदाहरण :
सुरजीत सिंह ने अपनी पुत्री का विवाह उसकी पसंद के लड़के से कराने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया।
पर्यायवाची : एड़ी चोटी एक करना, एड़ी चोटी का पसीना एक करना, पापड़ बेलना