पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से उगलाना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

उगलाना   क्रिया

१. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : पेट में की वस्तुओं को मुँह से बाहर निकलवाने की क्रिया।

उदाहरण : डॉक्टर ने जहर पिये मरीज को दवा देकर उल्टी करवाई।

पर्यायवाची : उगलवाना, उगालना, उगिलवाना, उल्टी करवाना, उल्टी कराना, कै करवाना, कै कराना, वमन करवाना, वमन कराना

२. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : गुप्त बात बतलाने में प्रवृत्त करना या दोष आदि स्वीकार करवाना।

उदाहरण : पुलिस ने चालाकी से अपराधी से साजिश उगलवा ली।

पर्यायवाची : उगलवाना, उगालना, उगिलवाना

३. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : मुँह से निकलवाना।

उदाहरण : माँ ने बच्चे के मुँह से मिट्टी उगलवाई।

पर्यायवाची : उगलवाना, उगालना, उगिलवाना

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।