अर्थ : अशांत होना।
उदाहरण :
दवाई खाने के बाद से जी घबरा रहा है।
पर्यायवाची : उकताना, घबड़ाना, घबराना, बिकलाना, बेकलाना, बेचैन होना, व्याकुल होना
अर्थ : कै आने को होना।
उदाहरण :
दवा खाते ही मेरा मन मिचलाने लगा।
पर्यायवाची : उबकाई आना, जी-मिचलाना, मचलाना, मिचलाना, मिचली आना
अर्थ : जल्दी मचाते हुए आतुर होना।
उदाहरण :
इतने उतावले क्यों हो रहे हो हम घर पहुँचने वाले हैं।
पर्यायवाची : अधीर होना, आकुल होना, उतावला होना, उद्विग्न होना, हड़बड़ाना, हड़बड़ियाना, हरबराना
अर्थ : तक़लीफ़, उत्पीड़न आदि से घबरा जाना या थक जाना।
उदाहरण :
वह गरीबी से तंग आ चुका है।
पर्यायवाची : आकुल होना, तंग आना, तंग होना, परेशान होना, हैरान होना