तोता (संज्ञा)
आदमी की बोली की नकल करने वाला, विशेषकर हरे रंग का, एक पक्षी जिसे लोग घरों में पालते हैं।
प्रयत्नशील (विशेषण)
जो प्रयत्न या कोशिश में लगा हुआ हो या प्रयास करने वाला।
नीलकमल (संज्ञा)
नीले रंग का कमल।
अचंभा (संज्ञा)
मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है।
लपकना (क्रिया)
सहसा बहुत जल्दी, तेजी या फुरती से आगे बढ़कर पकड़ना।
चन्दन (संज्ञा)
चंदन की लकड़ी को जल में घिस या रगड़कर बनाया हुआ गाढ़ा घोल या लेप जिसका टीका आदि लगाया जाता है।
कोंपल (संज्ञा)
नया निकला हुआ कोमल पत्ता।
अनुनय (संज्ञा)
किसी से कुछ करने के लिए नम्रतापूर्वक किया जाने वाला निवेदन।
तुष्टीकरण (संज्ञा)
किसी को तुष्ट या प्रसन्न करने की क्रिया।
तश्तरी (संज्ञा)
छोटी छिछली थाली के आकार का छिछला हल्का बर्तन।