पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से बाँस शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

बाँस   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : मनुष्यों और बहुत से जीव-जंतुओं में पीठ के बीच की लम्बी खड़ी हड्डी जिसमें गरदन से लेकर कमर पर की त्रिकास्थि तक माला की तरह गुथी हुई कशेरुकाएँ होती हैं।

उदाहरण : रीढ़ की हड्डी को सीधी रखने के लिए सीधे बैठें।

पर्यायवाची : अनूक, कंटक-दंड, कंटक-दण्ड, कंटकदंड, कंटकदण्ड, कशेरु दंड, कशेरु दण्ड, कशेरु-दंड, कशेरु-दण्ड, कशेरुक दंड, कशेरुक द्ण्ड, कशेरुक-दंड, कशेरुक-द्ण्ड, कशेरुका दंड, कशेरुका दण्ड, कशेरुका-दंड, कशेरुका-दण्ड, पृष्ठदंड, पृष्ठदण्ड, पृष्ठास्थि, बाँसा, मेरु दंड, मेरु दण्ड, मेरु-दंड, मेरु-दण्ड, मेरुदंड, मेरुदण्ड, रीढ़, रीढ़ की हड्डी, वंश

ପିଠିର ମଝିରେ ଥିବା ଲମ୍ବା ହାଡ଼

ମେରୁଦଣ୍ଡକୁ ସିଧା ରଖିବାପାଇଁ ସିଧା ବସନ୍ତୁ
ମେରୁଦଣ୍ଡ, ମେରୁହାଡ଼

The series of vertebrae forming the axis of the skeleton and protecting the spinal cord.

The fall broke his back.
back, backbone, rachis, spinal column, spine, vertebral column
२. संज्ञा / सजीव / वनस्पति

अर्थ : एक लम्बी, दृढ़ वनस्पति जिसके कांडों में जगह-जगह गाँठें होती हैं और जो छाजन, टोकरे आदि बनाने के काम आती है।

उदाहरण : उसने अपने बगीचे में बाँस लगा रखा है।

पर्यायवाची : त्वक्सार, पुष्पघातक, बंस, यवफल, वंश, वेणु, शतपर्वा, शतफल

ଏକ ଲମ୍ବା ଶକ୍ତ ଗଛର କାଣ୍ଡ ଯାହାର ଜାଗା ଜାଗାରେ ଗଣ୍ଠି ଥାଏ ଏବଂ ଯାହା ଛପର କରିବା ଏବଂ ପାଚିଆ ଇତ୍ୟାଦି ବନେଇବା କାମରେ ବ୍ୟବହାର କରାଯାଏ

ସେ ତା ବଗିଚାରେ ବାଉଁଶ ଗଛ ଲଗାଉଛି
ବାଉଁଶ, ବେଣୁ

Woody tropical grass having hollow woody stems. Mature canes used for construction and furniture.

bamboo
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : एक प्रकार का शस्त्र।

उदाहरण : प्राचीन काल में युद्ध में भाले का अधिकाधिक प्रयोग होता था।

पर्यायवाची : ईठी, नेजा, बज्र, बरछा, बर्छा, बल्लम, भाला, वज्र, सेल

ଏକ ପ୍ରକାର ଶସ୍ତ୍ର

ପ୍ରାଚୀନ କାଳରେ ଯୁଦ୍ଧରେ ଭାଲର ଅଧିକ ପ୍ରୟୋଗ ହେଉଥିଲା
ତେଣ୍ଟା, ବର୍ଛା, ଭାଲ
४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : लम्बाई नापने की एक माप जो सवा तीन गज की होती है।

उदाहरण : इस बरामदे की लंबाई सवा तीन बाँस है।

पर्यायवाची : लाठा, लाठी

५. संज्ञा / भाग

अर्थ : बाँस के पौधे का लकड़ी जैसा कड़ा तना जो बहुत मज़बूत होता है।

उदाहरण : बाँस से सुंदर-सुंदर सजावटी एवं उपयोगी चीज़े बनती हैं।

पर्यायवाची : बंस, वंश, वेणु

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।